रिपोर्ट- अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक, संगठन चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
पटना के मौर्या होटल में आज राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी के संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनमें प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें तय की गईं।
राष्ट्रीय जनता दल ने 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की है। यह चुनाव राज्य परिषद की बैठक के दौरान होगा।
5 जुलाई को राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
संगठन चुनाव के लिए रामचंद्र पूर्वे को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी जिम्मेदारी रामचंद्र पूर्वे को सौंपी गई है।
बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की।
बता दें कि चावन के बाद तेजस्वी यादव कोई नई जिम्मेदारी मिलने की पुरी संभावना है




