तेजस्वी ही महागठबंधन का सीएम फेस, नितीश महिलाओं का करते हैँ अपमान- मीसा भारती!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिग ब्रेकिंग, पटना
मीसा भारती का नीतीश कुमार पर हमला, तेजस्वी यादव की जिम्मेदारी पर दिया बड़ा बयान

स्लग:
तेजस्वी यादव को जिम्मेदारी देने पर उनकी बहन का बड़ा बयान

एंकर:
राष्ट्रीय जनता दल की सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय में महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते हैं। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को दी गई जिम्मेदारी और उनके नेतृत्व पर भी बयान दिया।

खबर :

मीसा भारती ने कहा, “नीतीश कुमार जी पर हमें दया आती है। वह हमेशा महिलाओं के बारे में इस तरह के बयान देते हैं।”

बीजेपी और जेडीयू की महिलाओं के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।

नीतीश कुमार के महागठबंधन में वापसी के सवाल पर कहा, “पहले वह अपने घर में सुरक्षित रह जाएं।”

तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर कहा, “तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के चेहरे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बराबर अधिकार मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह बेटे ही रहेंगे।”

आगामी चुनावों में जनता के बीच जाने और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

बाइट:
“तेजस्वी यादव ने जो काम किया है, हम उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे।”
— मीसा भारती, सांसद, राष्ट्रीय जनता दल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें