बेगूसराय में मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणाओं की लिस्ट यहाँ देखें!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

घोषणायें-

बेगूसराय जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे-

  1. सिमरिया से लखमिनियों बलिया वाया बिन्दटोली गुप्ता लखमिनियों बांघ तक सडक (बेगूसराय बाईपास) का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे आस-पास की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
  2. कांवर झील का समेकित विकास किया जायेगा जिसमें झील को जोड़ने वाले सभी नालों की उड़ाही की जायेगी तथा इसके जल प्रवाह को बहाल किया जायेगा। साथ ही कांवर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  1. मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र के द्वितीय चरण का विकास किया जायेगा। इससे यहाँ के लोगों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  2. तेघड़ा-मुबारकपुर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  3. बेगूसराय जिले में बखरी से बहादुरपुर (खगड़िया) बार्डर तक नये बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  4. बेगूसराय जिले के साम्हो में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जायेगा। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें