रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 20 जनवरी को सुपौल आयेंगे, जहां 297 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री 20 जनवरी को सुबह 10.55 बजे बकौर स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे, और करीब चार घंटे तक सुपौल में रहेंगे।
जहां मुख्यमंत्री बिजलपुर पुनर्वास टोला में आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और तलाब का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद त्रिवेणीगंज बाजार बाईपास का निरीक्षण और पिपरा बाजार में स्थानीय समस्याओं का जायजा करेंगे, दोपहर में सुधा डेयरी प्लांट का विस्तारित संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुपौल नगर परिषद स्थित टाऊन हॉल का उद्घाटन, तलाब का अवलोकन, नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे, मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित लह्टन चौधरी सभागार में समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 134.22 करोड़ रूपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन एवं 163.84 करोड़ रूपये की लागत से 158 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रेसवार्ता में संदीप कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित थे।




