रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय
खगड़िया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम का कारवां आज खगड़िया पहुंचा जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 430 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घटान और शिलान्यास किया,जिसमे पशु आहार कारखाना का उद्घटान,नगर सुरक्षा तटबंध,और अलौली में लगभग सौ करोड़ की लागत से एक पुल निर्माण की आधारशिला प्रमुख है।नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,मंत्री अशोक चौधरी,और विजय चौधरी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के दौरान खगङिया में 430 करोङ की योजनाओ का सौगात देने जा रहे है। खगड़िया से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीसरे चरण की प्रगति यात्रा आज से शुरु हो गई है। कार्यक्रम को लेकर खगङिया जिला प्रशासन ने पुरी मुक्कमल तैयारी की है। खगङिया में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 180 योजनाओ का उदघाटन और शिलान्यास किये। 140 योजनाओ का जहां शिलान्यास किया गया है वही लगभग 40 योजनाओ का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथो संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अलौली प्रखंड के गढघाट पर बागमती नदी पर पुल का शिलान्यास किया गया,महेशखुंट में पशु आहार कारखाना का उदघाटन किया गया, खगङिया में बने महिला काॅलेज भवन का उदघाटन और महेशखुंट में जीविका भवन का उद्घाटन के साथ साथ खगङिया के नगर सुरक्षा तटबंध का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सहित अन्य योजनाओ का सौगात आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 14 में विकास कार्य का निरीक्षण किया और जीविका दिदियों के साथ संवाद किया। प्रगति यात्रा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी साथ मौजूद रहे।इन कार्यक्रमों के बाद सीएम नीतीश कुमार समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे उसके बाद पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।




