शिक्षक और छात्रा को संदिग्ध स्थिति में देख मकान मालिक ने कमरा बाहर से बंद कर दोनों को किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक शिक्षक और छात्रा को एक कमरे में बंद पाया गया। जिसके बाद मकान मालिक ने स्थिति को संदिग्ध मानते हुए कमरे को बाहर से बंद कर दिया और घटना की सूचना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

जिसके बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने यह कदम क्षेत्र में हो रहे हंगामे और भीड़ के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया।

खबर की जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए कि संघ की राजनीति के बदौलत शिक्षक संजीव विद्यालय में उपस्थिति बनाने के बाद निकल जाता था। सोमवार को भी उसने विद्यालय पहुंचकर हाजरी बनाया और उसके बाद निकल गया।
किट का वितरण के बीच स्कूल से निकले

इस संबंध में उच्च विद्यालय लोदिया के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षक संजीव कुमार विद्यालय पहुंचकर हाजरी बनाए थे। बच्चों के बीच किट का वितरण किया जा रहा था, इसी बीच वह विद्यालय से निकल गए। मामले में पुलिस ने शिक्षक, छात्रा और मकान मालिक सभी के बयान दर्ज किए।

पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा

टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि छात्रा या उसके परिवार की ओर से कोई आपत्तिजनक शिकायत नहीं की गई है। सभी पक्षों की पूछताछ के बाद, कोई आपराधिक मामला न पाए जाने पर दोनों को छोड़ दिया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि शिक्षक के विद्यालय से जल्दी निकल जाने के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment