मोकामा-सम्यागढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी प्रखंड में सम्यागढ़ थानाध्यक्ष पर सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित सब इंस्पेक्टर छोटेलाल का कहना है कि वे सम्यागढ़ थाना के दो स्टाफ के साथ गश्ती पर निकले थे। जब वे गश्ती पर निकल रहे थे, तभी SHO अनुज कुमार पाठक ने उन सभी को रुकने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सब इंस्पेक्टर छोटेलाल पर थाने में सिगरेट पीने का आरोप लगाया। छोटे लाल के सिगरेट पीने से मना करने के बाद SHO भड़क गए। इसके बाद वे सब इंस्पेक्टर छोटेलाल पर शराब पीने का आरोप लगाने लगे। जब छोटेलाल ने शराब पीने से मना किया, तब उनका ब्रेथ एनालाइजर से चेकअप किया गया। चेकअप के बाद रिपोर्ट में उनका रिजल्ट जीरो आया। छोटेलाल ने आरोप लगाया कि उनके साथ गाली गलौज किया गया। देखते देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छोटेलाल ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने गुस्से में दो-तीन हाथ उनपर चला दिया। छोटेलाल के नाक पर चोट लगी है और उनका एक तरफ का गाल भी सूज गया है। थाने के कुछ अन्य स्टाफ ने भी उन पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
बाइट पीड़ित छोटेलाल,सब इंस्पेक्टर, सम्यागढ़ थाना
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
राकेश कुमार एसडीपीओ1, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment