:- रवि शंकर अमित!
Prashant Kishor’s Health Bulletin
श्री प्रशांत किशोर जी के स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार है। वर्तमान में उन्हें अस्पताल के वार्ड में रहते हुए उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर स्थिति में है।
हालांकि, लंबे समय तक उपवास करने के कारण उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है, जिससे संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा बना हुआ है।
चिकित्सकों द्वारा सलाह और आग्रह के बावजूद, श्री प्रशांत किशोर ने अभी तक भोजन ग्रहण नहीं किया है। उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उचित चिकित्सा कदम उठाए जा सकें।
– जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना




