माप तौल विभाग ने पीरो में लगाया शिविर16 व्यवसायियों को दिया गया नया लाइसेंस!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!


पीरो। माप तौल विभाग की ओर से बुधवार को पीरो में शिविर लगाकर व्यवसायियों को नया लाइसेंस दिया गया तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। पीरो के वार्ड संख्या 14 में पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार बकुली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में माप तौल निरीक्षक सुबोध कुमार पूर्वे तथा कंप्यूटर आपरेटर कुमार मंजय मौजूद थे। माप तौल निरीक्षक सुबोध कुमार पूर्वे ने बताया कि बुधवार को पीरो में आयोजित शिविर में कुल 16 व्यवसाइयों ने माप तौल के नया लाइसेंस हेतु आवेदन दिया। जबकि 23 व्यवसायियों ने अपने पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु आवेदन दिया है। इस शिविर में नए लाइसेंस और लाइसेंस नवीनीकरण के शुल्क के रूप में कुल 88 हजार 186 रुपए का राजस्व एकत्र किया गया। शिविर में पीरो नगर क्षेत्र के दर्जनों व्यवसायी और व्यवसायी संघ के नेता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment