राजनीति में पीके चर्चा का विषय नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन हो लागू – बृजवासी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: मुजफ्फरपुर शहर के ब्राह्मपुरा हजाम टोली नवनिर्मित गली के रोड और नाला निर्माण के शिलान्यास करने पहुंचे तिरहुत स्नातक विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी में शिक्षा व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कॉमन स्कूली सिस्टम की मांग की. उन्होंने कहा कि इस देश में अगर दो तरह की शिक्षा लागू होती. तो उसे डोरंगी शिक्षा कहते हैं तीन तरह की शिक्षा लागू होती तो तिनरंगी शिक्षा कहते लेकिन इस देश में बहुरंगी शिक्षा व्यवस्था चल रही है. जो इस देश के लिए घातक है. इसका शिकार गरीब तबके के लोग होते हैं. देश में कहीं भी जब कंपटीशन के लिए परीक्षा होती है तो वह एक ही प्रणाली पर होती है लेकिन जब शिक्षा की बात आती है तो वह अलग-अलग प्रणाली के तहत की जाती है. हमारी मांग है कि जब वन नेशन वन इलेक्शन हो सकता है तो वन नेशन वन एजुकेशन क्यों नहीं हो सकता।

बाइट :- विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें