मधेपुरा- दो वाहनों में भीषण टक्कर, चालक की मौक़े पर मौत, ग्रामीणों ने किया एन एच 107 जाम।

SHARE:

रिपोर्टर—राजीव-रंजन।

मधेपुरा मे ट्रक और मिनी ट्रक हुई आमने सामने भीषण टक्कर, मिनी ट्रक चालक की मौक़े वारदात पर मौत, आक्रोषित ग्रामीणों ने किया एन एच 107 जाम।मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस. दरअसल मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर पड़वा नवटोल पेट्रोल पंप के समीप आज दो ट्रक में आमने-सामने की हुई टक्कर। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके वारदात पर हीं मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय एमडी अब्बास मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के चकला चौक बिरहनियां वार्ड संख्या 12 निवासी के रूप में हुई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिट्टी लोड एक ट्रक मुरलीगंज की तरफ से आ रहा था। जबकि दूसरा ट्रक पर पर ईंट लोड था। वह मधेपुरा की तरफ से मुरलीगंज की ओर जा रहा था। इसी बीच पड़वा नवटोल पेट्रोल पंप के समीप दोनों ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में ईंट लोड ट्रक के चालक की मौके वारदात पर हीं मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने सहरसा/ पूर्णियाँ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया इधर,घटना की सूचना मिलते हीं मौके वारदात पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जेसीबी की मदद से दोनों ट्रक को रोड से हटाकर यातायात बहाल कर किया गया। मृतक के बेटे मो. याकूब ने बताया कि उनके पिता काफी दिनों से ट्रक चलाते थे। कभी भी उनके साथ इस तरह की घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीब आदमी हैं। पापा ही घर में कमाने वाला एक शख्स था। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक को दो बेटी और पांच बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है। मुरलीगंज थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल मृतक परिजन साफ कुछ भी बताने की स्थिति मे नहीं है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की जोरदार धमाके हुई पता चला की ट्रक और मिनी ट्रक टक्कर हुई जिसमे मिनी ट्रक चालक की मौत हो गयी और ट्रक चालक गाडी छोड़कर फरार हो गए. बाइट एमडी याक़ूब, मृतक के पुत्र. बाइट : प्रत्यक्ष दर्शी. बाइट : शिंटू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि.

Join us on:

Leave a Comment