जहानाबाद के रोहन कुमार का सॉफ्ट टेनिस के लिए चयन, अहमदाबाद जाएंगे!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद के रहने वाला रोहन का चयन आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक , गुजरात के अहमदाबाद में ,राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप का आयोजन किया जा रहा है । बिहार के लिए चयनित टीम में जहानाबाद के रोहन कुमार भी शामिल है जो की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का परचम लहराएंगे।उक्त की जानकारी जहानाबाद, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के कोच -सह-अध्यक्ष सूरज कुमार ने दी है । उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस खेल विधा एशियाई खेलों में शामिल है एवं अब जहानाबाद तथा बिहार के अलग-अलग जिलों में भी प्रसिद्ध हो रहा है तथा बिहार के खिलाड़ी इस विधा में उभर कर सामने आ रहे हैं।
राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में चयनित होने पर सभी जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों ने रोहन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं । जहानाबाद जिला प्रशासन रोहन कुमार से राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन एवं पदक की उम्मीद करता है एवं जिला के इस उभरते हुए युवा खिलाड़ी को जीत की बधाई दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment