रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया: अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है. जहां सामान जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 8.360 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं 1.00 किलोग्राम चरस को बरामद किया गया है. मादक द्रव्यों एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एन. डी.पी.एस) अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया एवं एक महिला यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जब्त किए गए हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस का कुल अनुमानित मूल्य रूपये 8.56 करोड़ है. इस बात की पुष्टि कस्टम के बिहार-झारखण्ड कमिश्नर डॉ. यशोवर्धन पाठक ने की है.
उन्होंने बताया कि बीते दिनों 29 दिसम्बर को भी कस्टम के अधिकारियों ने गया एयरपोर्ट से 8 करोड़ से अधिक के मारिजुआना बरामद किया था. साथ ही एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया था.
जानकारी के मुताबिक सीमा शुल्क अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया के अधिकारियों ने विदेश से आने वाले यात्रियों के सामानों के जाँच के दौरान बैंकॉक, थाईलैंड से आने वाले विमान संख्या TG 327 के एक महिला यात्री चेनचीरा दनफायू के सूटकेश के स्कैन के दौरान कुछ संदेहास्पद सामान दिखा. इसके बाद सूटकेश को खुलवाकर जाँच किया गया. जाँच में सूटकेश में प्लास्टिक पाउच में हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस को छुपा कर रखा गया था, जिसे अधिकारिओं ने जब्त कर लिया. चेनचीरा दनफायू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. चेनचीरा दनफायू मूलतः थाईलैंड की रहने वाली हैं.
यह कार्रवाई पिंकी कुमारी, संयुक्त आयुक्त सीमा पटना के नेतृत्व में सीमा शुल्क अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा गया के सहायक आयुक्त, अधीक्षकों एवं निरीक्षकों के द्वारा की गई.
इस बात की छानबीन की जा रही है कि उक्त हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) एवं चरस कहां ले जाया जा रहा था ? एवं इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
बाइट- डॉ. यशोवर्धन पाठक, कस्टम अधिकारी.




