दो शराब तस्कर को नेपाल निर्मित शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने 52 लिटर नेपाल निर्मित देसी शराब सौरभ सोफी के साथ दो शराब तस्कर को ई रिक्शा सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर का पहचान सजित मंडल, पिता जितू मंडल, ग्राम मलंगिया एवं कृष्ण कुमार, पिता नवल साह, ग्राम पट्टी जगत नबटोली, दोनो थाना रहिका जिला मधुबनी को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 75 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब, 300 एम एल को खपाने के उद्देश्य से ई रिक्शा से लेजाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। वही ई रिक्शा एवं बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार शराब तस्कर को थाना लाया गया। जहां आबस्यक पूछताछ के बाद बिहार मद्दनीषेद एवं शराबबंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया। यहां ये बता देना आवश्यक प्रतीत होता है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शराब तस्कर से लेकर शराब माफिया एवं पुलिस के बिच लूका छुप्पी का खेल बदस्तूर जारी है।

Join us on:

Leave a Comment