संवाददाता :- विकास कुमार!
– सहरसा के राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने प्रधान डाकघर सहरसा में कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसको लेकर संघ के जिला अध्यक्ष जेके मिश्रा और सचिव शिव भूषण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2011 से पहले डाकघर हर योजनाओं पर एक प्रतिशत कमीशन मिलता था। लेकिन 2011 के बाद हम लोगों के कमीशन को घटकर आधा फ़िसदी कर दिया गया है उन्होंने कहा कि महिला सम्मान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना पीपीएफ स्कीम, वरिष्ठ नागरिक जमा योजना में तो कमीशन नही मिलता हैं। ऐसे में इन योजनाओं के टारगेट पूरा करने का दबाव दिया जाता है। जिसको लेकर अभिकर्ता संघ ने कहा कि ज़ब तक इन योजनाओं पर सरकार कमीशन नही देगी तब तक योजना को लेकर खाता नही खोलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभिकर्ता को हाफ प्रतिशत कमीशन मिलने से भुखमरी वाली स्थिति उत्पन्न हो गया हैं। अभिकर्ता संघ के सचिव शिवभूषण सिंह ने कहा कि इसको लेकर आगामी 8 जनवरी को जिलाधिकारी के साथ बैठक होने वाली हैं।
BYTE :- अभिकर्ता संघ के सचिव शिवभूषण सिंह।




