रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना, 6 जनवरी 2024: बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र-युवा संगठनों ने आज राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला। पटना विश्वविद्यालय से शुरू हुआ मार्च शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
प्रतिरोध मार्च में छात्रों ने “70वीं बीपीएससी पुनर्परीक्षा करानी होगी”, “लाठीचार्ज के दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए। सभा को आइसा, एनएसयूआई, एआईएसएफ, डीवाईएफआई, और अन्य संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया।
नेताओं ने परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि 9 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा।
छात्र-युवा संगठनों ने मुख्यमंत्री से वार्ता का समय नहीं मिलने पर राज्यपाल से वार्ता का अनुरोध किया है।




