मधुबनी- लूटपाट के दौरान बदमाश की अपनी ही साथी की गोली से हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में बेखौफ अपराधि को लूट के दौरान अपने ही साथी की गोली लगने से हुई मौत

खजौली और लदनियां थाना क्षेत्र की सीमा में मिला शव

मृतक अपराधी खजौली थाना क्षेत्र के डाढा गांव का है रहने वाला

लदनिया थाना क्षेत्र में ओरही
गांव में मिला है खून का निशान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मधुबनी सदर अस्पताल

अपराधी का शव मिलने से फैली सनसनी

सीमा क्षेत्र को लेकर घटना की छानबीन में दो थानों की पुलिस थी उलझी

ऐंकर– मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के वकील प्रसाद सिंह का 30 -35 वर्षीय पुत्र चतुरानन सिंह के रूप में मृतक अपराधि का पहचान बताया जा रहा है। मृतक अपराधी को लदनियां थाना क्षेत्र के ओरही गांव में लुट के दौरान अपने ही साथी के द्वारा चलाई गई लगी गोली।
घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में सनसनी व दहशत का माहौल है।
घटना कल दोपहर की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही खजौली और लदनियां थाना पुलिस पहुंची और घटना स्थल की सीमा क्षेत्र को लेकर आपस में उलझ गई थी।
वहीं दोनों थाना की पुलिस ने अपने क्षेत्र के चौकीदारों को लगा दिया और शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।
खजौली थाना पुलिस जहां मृतक के परिजनो से मृतक को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी हुई है ।
वहीं लदनियां थाना की पुलिस अपराधी के शव मिलने वाले स्थल के आसपास व मृतक के मोबाईल के कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है।

मामले को लेकर जयनगर के एसडीपीओ बिपलब कुमार ने कहा कि मृतक चतुरानंद सिंह फरार अपराधी था और वह एक दर्जन से अधिक लूटपाट के मामले सहित विभिन्न मामले में आरोपी था। अपने साथियों के साथ मिलकर कल दोपहर के समय बाइक पर सवार दो अन्य अपराधी के साथ मिलकर सीएसपी संचालक को लूटने का प्रयास किया उसी दौरान अपराधी के द्वारा चलाई गई गोली से अपराध में शामिल चतुरानंद सिंह को गोली लग गई और वहीं पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अन्य दो अपराधी वहां से भाग निकले।

मामले को लेकर घायल सीएसपी संचालक बृजेश कुमार के बयान पर लदनियां थाना में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर रही है ।
फरार दोनों अपराधी की पहचान कर ली गई है।
एफ एस एल की टीम घटनास्थल से नमूने लेकर जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।
लदनिया थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच परताल में जुटी है।
मधुबनी के नए पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के मधुबनी में योगदान देने के बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर सीधे सीधे पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

Join us on:

Leave a Comment