रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार शाम घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिक किशोर के द्वारा मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है उसके ही मोहल्ले के एक नाबालिक किशोर द्वारा उसे घर के कुछ दूरी पर स्थित अलमुनियम फैक्ट्री गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष द्वारा देवराज राय पुलिस बल के साथ फौरन वहा पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इधर पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम जब वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले का ही नाबालिक किशोर उसे जबरन पकड़ के अल्युमिनियम फैक्ट्री गली में ले गया और उसके साथ गलत काम करने प्रयास कर रहा था। तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। जिसके बाद आरोपी किशोर वहां से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची जब घर पर आई तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।




