रिपोर्टर — राजीव कुमार झा- क्या ठंन्ड क्या गर्मी हर मौसम मे चोरों ने शहर से लेकर गांव तक मचा रहा आतंक
– क्या ठंन्ड क्या गर्मी हर मौसम मे चोरों ने शहर से लेकर गांव तक मचा रहा आतंक
बे खौफ चोरों ने पुलिस अधीक्षक के बंद पड़े आवास को भी बनाया निशाना
मधुबनी जिले में बेखौफ चोरों के द्वारा हर मौसम तांडव जारी है। जारा , गर्मी हो या वर्षांत जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मामला जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना क्षेत्र क़े वसौली गांव वार्ड 14 की है। जहां एक ही रात सात सात घरों मे चोरो ने हाथ साफ कर सुरक्षित निकल भागा। चोरो का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है की पुलिस अधीक्षक क़े आवास को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने एक साथ कई घरों में एक ही रात चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। चोर द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी के घर को शिकार बनाए जाने से कय तरह के सवाल खड़ा कर दिया है। एक ही रात पुलिस पदाधिकारी से लेकर अन्य दो सरकारी कर्मी के यहां चोरी को अंजाम दिया जाना कम चौंकाने वाली बात नही है। लोगों को चोरी की घटना का पता उस वक्त चला जब अहले सुबह लोग घूमने के लिए निकले तो,देखा कि एसपी साहब के घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।ये दृश्य देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सनसनी फैल गया। जबकि अन्य जगह हुई चोरी की वारदात की जानकारी धीरे धीरे सामने आनी शुरू हुई। ये सामुहिक चोरी कि घटना बसौली गांव वार्ड संख्या 14 की है। उक्त चोरी होने के बाद से गांव के लोग परेशान एवं दहशत में है। स्थानीय आनंद झा ने बताया कि,चंदन झा,गुलाब झा, उमेश झा,संतोष झा,डॉक्टर गोविंद झा एवं इनके दो भाई के यहां भीषण चोरी को अंजाम दिया गया है। चोरों ने एक साथ इन सभी घरो को शिकार बनाया है। जबकि हैरत की बात यह है कि वर्तमान मे झारखंड के दुमका मे पुलिस अधीक्षक के पद पर चन्दन झा पदस्थापित है। उनके यहां चोरी होना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशौली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। आगे इन्होंने बताया कि एसपी साहब के यहां पिछले वर्ष भी भीषण चोरी को अंजाम दिया गया था। एसपी साहब अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड में रहते हैं। यहां घर सुनसान देख कर चोरो द्वारा बार बार चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। सामुहिक चोरी की धटना मे घरों में रखे लाखों की सामान एवं नगद की चोरी को अंजाम दिया गया है। कई कीमती सामान एवं नगद के साथ जेवरात को समेट कर चोर चुपके से निकल लिया।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस रात्रि गस्ती करती तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने रहिका थाना से करवाई कि गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामला का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तारी किया जाय। इसके साथ ही क्षेत्र में रात्रि गस्ती पुलिस द्वारा करना सुनिश्चित किया जाए। लोगों द्वारा चोरी कि घटना की सूचना रहिका थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर रहिका थाना पुलिस पहुंच कर तहकीकात में जुट गई है। जहां मे फोरेंसिक टीम एवं अन्य यांत्रिक टीम द्वारा जाँच में सहयोग लिया जा रहा है।




