मंत्री श्रवण कुमार ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि, तेजस्वी पर बोले वे अनाप शनाप बोलते हैँ, सीरियस लीडर नहीं हैँ!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन है और इस मौके पर हम लोग अटल पार्क में जाकर उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । वही जब श्रवण कुमार से पूछा गया कि जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएमओ को अमित शाह ने हाईजैक कर लिया है उसे पर सरवन कुमार ने कहा कि वो तो ( नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ) अनेक तरह की बातें करते रहते हैं उनके बातों में कोई दम नहीं है । टीआरपी बढ़ाने के लिए अनंत अनेक तरह की बातें क्या करते हैं उनके बातों में कोई दम और कोई सच्चाई नहीं है । वही जब मंत्री श्रवण कुमार से पूछा गया कि यह आप कोई हल्का आप नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस पर कब्जे का का आप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगाया जा रहा है उस पर उन्होंने कहा कि जिनको विशेष तौर पर कोई नियम कानून की जानकारी नहीं है, वह व्यक्तित्व कुछ भी बोल सकता है । इस प्रकार वह भी बोलते रहते हैं वह नेता विरोधी दल हैं ।

बाइट :- श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें