डॉ. प्रेम कुमार ने अटल जी के योगदान को किया याद, बताया राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अटल जी की कविताएं और आदर्श आज भी देती हैं नई प्रेरणा।

भाजपा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पटना में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

बिहार भाजपा के वरीय नेता और सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पटना के दरोगा राय पथ में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्श और योगदान राष्ट्र के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने अटल जी के अद्वितीय नेतृत्व का स्मरण करते हुए उनके बहुमूल्य योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “चाहे परमाणु परीक्षण की बात हो, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, या शिक्षा के क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान, अटल जी ने हर क्षेत्र में देश को नई दिशा दी। उनका वाक्य, ‘सरकारें आएंगी, जाएंगी, मगर यह देश रहना चाहिए’, आज भी हर भारतीय के मन में गूंजता है।”

कार्यक्रम में अटल जी की कविताओं का भी पाठ किया गया, जिसमें “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” विशेष रूप से उल्लेखित रही।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिवपूजन राम, चंद्रवंशी उमेश सिंह, और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रण विजय रोशन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रेम कुमार के भावुक संबोधन और अटल जी को समर्पित पुष्पांजलि के साथ हुआ। उन्होंने कहा, “अटल जी जैसे व्यक्तित्व को शब्दों में समेटना असंभव है। उनके आदर्श और विचारधारा हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।”

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें