बेगूसराय- बदमाशों ने युवक की निर्ममता पूर्वक हत्यारा कर शव बगीचे में फेंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में अपराधियों नेएक युवक की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी,हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।वही घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर एक देसी कट्टा, और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत चार बूढ़ी गंडक नदी स्थित आम बगीचे की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा युवक को आम गाछी में ले जाकर पहले उसकी बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। और अपराधियों के द्वारा युवक को गोली भी मारने की आशंका जताई जा रही है। । शव मिलने के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को दी गई है । मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें