पटना में चाय दुकानदार पर तबतोड़ फायरिंग, पुलिस ने बदमाश को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज के आवास से महज चंद कदम की दूरी पर बेखौफ पैदल आए अपराधी ने चाय दुकानदार राजेंद्र राय के ऊपर अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिसमें गोपाल बाल बचने के लिए पास के अमूल आइसक्रीम पार्लर में अपराधी की गोली से दुकान को भी काफी क्षति हुआ है फिलहाल इस मामले की जानकारी देते हुए सदर एएसपी श्री अभिनव ने बताया कि अपराधी पैदल ही आए थे और लगभग चार से पांच राउंड गोलियां चलाई है जिसमें चार खोखे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कंकड़बाग खाना क्षेत्र के चंदन ऑटो मोबाइल के ठीक अपोजिट साइड में एक रामप्यारी टी स्टॉल की दुकान है जिसके दुकानदार पर शनिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे पैदल आया अपराधी के द्वारा गोलियां गोलियां बरसाई गई है घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस और सदर एसपी श्री अभिनव पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है वही अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छानबीन कर गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला अपराधी अमन कुमार बताया जा रहा है जिसको पुलिस ने चांदमारी रोड से हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है ।

पटना से संजीव की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें