:- रवि शंकर अमित!
– CRPF ग्रुप सेंटर मोकामाघाट मे आज परिवार कल्याण दिवस और मिलेट महोत्स्व मनाया गया, जिसकी अगुआई DIG रबिन्द्र भगत ने की.
तमाम वरिय पदाधिकारियों द्वारा दिवंगत व शहीद जवानो व कर्मियों के परिवार जनो को सम्मानित किया गया, इसके साथ ही मिलेट महोत्सव के तहत दर्जनों प्रकार के ब्यंजन व पकवान का ना सिर्फ स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया बल्कि परोसे भी गये. एक एक कर सभी अधिकारियो व आगँतुक विशिष्ट अतिथियों ने मिलेट को भोजन मे शामिल करने के फायदे बताये.
उल्लेखनीय है की स्वस्थ जीवन शैली के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को भोजन मे शामिल करने पर पुनः बल देते हुये, अन्नश्री योजना की शुरुआत की थी जिसके बाद से विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा मिलेट को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जाने लगे हैँ!
कार्यक्रम को DIG रबिन्द्र भगत, कमानडेंट मुन्ना कुमार सिँह व डिप्टी कमानडेंट एल एन उपाध्याय ने सम्बोधित किया जबकी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मोकामा नगर परिषद के सभापति नीलेश कुमार माधव व किसान आनंद मुरारी तथा आरपीफ इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा उपस्थित थे!
बाइट :- रबिन्द्र भगत DIG, CRPF




