रिपोर्ट- सुमित कुमार!
– इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही जहां दानापुर से चलकर भागलपुर जा रही दानापुर – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन ने इंजन में एका एक आग लग गया । पर इंजन पर अपनी ड्यूटी पे तैनात लोको पायलट और ट्रेन की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवानों के सूझ बुझ और तत्परता ने बड़ी दुर्आघटना को टाल दिया, आग लगने की भनक मिलते ही इंजन में लगे अग्नि रोधक से आग पे काबू पाया । जिस कारण ट्रेन जमालपुर – क्यूल रेल खंड के धरहरा स्टेशन पर लगभग एक घंटा खड़ी रही। उसके बाद किसी तरह इंजन को सही कर उसे अपने गंतव्य के लिए खोला गया । ट्रेन में सफर कर रहे पैसेंजरों से मिली जानकारी के अनुसार। ट्रेन जब धरहरा स्टेशन से खुलने को हुई तो उसके ब्रेक शू के पास से एका एक आग निकलने लगा जिसकी भनक लगते ही तुरंत इंजन में मौजूद आग रोधी यंत्र से आग पे काबू पाया और एक बड़ी घटना होने से बचा जा सका, उसके बाद इंजन को ठीक करने के एक घंटा के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन जमालपुर के लिय खोला गया । वहीं इंजन में आग लगने की बात से यात्री में थोड़ी घबराहट भी देखने को मिली ।
बाइट – अभिषेक यात्री




