रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
22 दिसंबर से आयोजित होगा वीर शिवाजी टी ट्वेंटी क्रिकेट कप, पहले दिन जयनगर और सरलाही नेपाल के बीच होगा मैच
*नेपाल, उत्तर प्रदेश एवं बिहार की 16 टीमें हो रही हैं शामिल
*आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
ऐंकर– मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरएनजे डिग्री कॉलेज ग्राउंड रामपुर मधवापुर में वीर शिवाजी टी ट्वेंटी क्रिकेट कप आयोजन समिति के द्वारा टूर्नामेंट आयोजन को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुधांशु शेखर की गरिमामय मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जहां इस आयोजन को लेकर सभी सूचनाएं सार्वजनिक की गई। जानकारी देते हुए समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2017 में स्थापना के बाद से ही भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके के इस प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों देशों की टीमें जीत के लिए खेलती रही हैं। इस बार भी इस आयोजन में नेपाल के महोत्तरी, सरलाही, लादोबेला, धनुषा, रौतहट, सोनम 11 तो भारत के उत्तर प्रदेश के बनारस और आगरा, बिहार की पटना, शेखपुरा, नवादा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पलामू, जयनगर और मधवापुर की टीमें सहित कुल 16 टीमें खेल रही हैं।
जहां 22 से 29 दिसंबर तक लीग मैच, 2 जनवरी से 5 जनवरी तक क्वार्टर फाइनल, 7 और 8 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबला जबकि 11 जनवरी को फाइनल महामुकाबला खेला जाएगा। आयोजन को लेकर पिच निर्माण, ग्राउंड लेवलिंग, टीम मैनेजमेंट सहित सभी प्रकार की तैयारियां अंतिम चरण में है। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय से लेकर सदन तक के दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में होगा। वहीं अभिभावकों की मार्गदर्शक कमिटी आयोजन की देखरेख एवं मार्गदर्शन करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष पीतांबर मिश्र ने की। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो जयमंत मिश्र, सचिव राजेश कुमार साह, उपाध्यक्ष अतिबूल रहमान, संयोजक अमरेंद्र मिश्र बबलू, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निखिल मिश्रा, संरक्षक शिवकुमार साह, गणेश साह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपकोषाध्यक्ष शैलेन्द्र साह, व्यवस्थापक लालकिशोर कुमार, राकेश कुमार झा, जितेंद्र कुमार, रजवन साह, मो मुस्तकिम, राजेश मिश्र छोटू सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।




