रिपोर्ट- अनमोल कुमार!
जिला उद्योग केंद्र बक्सर के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विद्या भूषण पाठक एवं एमएसएमई के सहायक निदेशक ग्रेड 1 आई ई एस श्री संतोष कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित करके कियाबक्सर l सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा बेब डिजाइनिंग पर आधारित 6 साप्ताहिक उद्यमिता सह कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र बक्सर के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विद्या भूषण पाठक एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के सहायक निदेशक ग्रेड 1 आई ई एस श्री संतोष कुमार साहू के द्वारा किया गया। उन्होंने ने युवाओं से उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम 16 दिसम्बर 24 से 22
जनवरी 25 तक संचालित होगा।NIELIT के श्री सुधांशु श्रीवास्तव ने बेब डिजाइनिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बेब डिजाइनिंग के जरूरतों की जानकारी विस्तार से दिया कार्यक्रम संचालक श्री अंकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाले की श्रेणी में आने के लिए प्रोत्साहित किया । एम एस एम ई के सहायक निदेशक ग्रेड 1 आई ई एस श्री संतोष कुमार साहू ने MSME के क्रियाकलाप एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी भी दी।
सहायक निदेशक ग्रेड 1 आई ई एस श्री संतोष कुमार श्री संतोष कुमार साहू ने बेब डिजाइनिंग और कम्प्यूटर की आवश्यकता की जानकारी दी। उन्होंने आय के विभिन्न श्रोतों की जानकारी भी दी। उन्होंने प्रशिणार्थियों को उद्यमिता की जरूरत और कम्प्यूटर की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने सरकार के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तार से जानकारी दी
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बक्सर के सुधांशु कुमार श्रीवास्तव और नारियल विकास बोर्ड के प्रशिक्षक, राजेश कुमार ने भी तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर सुमित श्रीवास्तव ने भी प्रशिक्षण की जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की भी घोषणा की l




