बाढ़ -पीईबी सॉल्यूशंस फैक्ट्री में बड़ा हादसामें बड़ा हादसा, कर्मचारी की मौत, सड़क जाम, प्रदर्शन

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ़ अनुमंडल में एनटीपीसी के पास स्थित पवन पीईबी सॉल्यूशन्स लोहे की फैक्ट्री में लोहे का प्लेट सर पर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान लाला बागी महमदपुर निवासी जितेंद्र पासवान(35) के तौर पर हुई है। वह लोहे का प्लेट ऊपर चढ़ा रहे थे। तभी अचानक दुर्घटनावश लोहे का भारी प्लेट एक मजदूर के हाथ से छूट गया और नीचे खड़े जितेंद्र पासवान के सर और छाती पर गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जितेंद्र पासवान की चार बेटियां हैं। नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की माँग को लेकर नेशनल हाईवे 31 जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे!
मौके पर पहुँची NTPC थाना की पुलिस ने काफी समझा बुझाकर नेशनल हाईवे 31 से डेड बॉडी हटाकर फैक्ट्री गेट के सामने करा दिया। कर्मचारियों की मांग थी कि फैक्ट्री मालिक से बात कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस प्रशासन कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री मालिक से बातचीत कर मुआवजा दिलाने के प्रयास में जुटी है।
मृतक के परिजनों ने पवन पीईबी सॉल्यूशन्स के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हुई है और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जिसको उचित मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं फैक्ट्री का मालिक फरार है।एनटीपीसी थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पवन पीईबी सॉल्यूशन्स लोहे की फैक्ट्री में लोहे का भारी प्लेट रिगर से ऊपर चढ़ा रहे थे। तभी अचानक एक मजदूर के हाथ से प्लेट छूट गया, जो मृतक के सर और छाती पर गिरा है। जिससे वही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 31 को जाम किए थे। जिन्हें समझा बूझाकर जाम को हटवाया गया है।

बाइट – मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment