रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर दो वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें डिजायर वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं एम्बुलेंस में शव रखा छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डिजायर वाहन बख्तियारपुर से पटना की ओर जा रही थी और एंबुलेंस रॉन्ग साइड से पटना की ओर से आ रहा था। दोनों वाहन में टक्कर होने से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
डिजायर वाहन के चालक रोहित कुमार ने बताया कि वह बख्तियारपुर से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एंबुलेंस से टक्कर हो गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। चालक समेत तीन घायल हो गए हैं। सही समय से गाड़ी का एयरबैग खुल जाने के कारण सवार सभी लोगों की जान बची है।
बख्तियारपुर थाना के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद असीम अंसारी ने बताया कि एंबुलेंस राघोपुर से मोकामा जा रही थी और वह रॉन्ग साइड में घुसी थी। तभी सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। एंबुलेंस में सवार शव के परिजनों का बख्तियारपुर में इलाज करवाया गया है। वहीं दूसरे वाहन के भी सभी लोग खतरे से बाहर हैं। अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है।
बाइट- एस आई असीम अंसारी,बख्तियारपुर थाना
बाइट – चालक




