जहानाबाद-पानी पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट,सफाई कर्मी की हुई मौत ।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद कहते है की जल है तो जीवन है लेकिन यही जल पीने को लेकर हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।,घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मल्हचक इलाके की है जहां नगर परिषद का एक सफाई कर्मी लल्लू राम काम करता था इस दौरान सफाई कर्मी लल्लू राम को प्यास लगी,और वह पानी पीने के लिय वहीं पर मौजूद राजेश कुमार की चाय की टपरी से मग उठाकर पानी पी लिया इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगा तभी चाय दुकानदार राजेश कुमार पत्थर उठाकर लल्लू राम पर हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया, जैसे ही इस बात की जानकारी सफाई कर्मियों पर लगी उन लोगों ने भी चाय दुकानदार को जमकर पिटाई कर दिया जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जैसे ही मौत की खबर मृतक के परिजनों को लगी सभी लोग दौड़े दौड़े अस्पताल पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर गया पटना एन एच 83 को जाम कर दिया । मृतक के परिवार अजीत कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, मुआवजे की मांग को लेकर हम लोगों ने सड़क जाम किया है प्रशासन से मांग करते हैं कि इसके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए वहीं इस सड़क जाम के कारण वाहन की लंबी कतार लग गई,घटना को लेकर नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना के कारण क्या है कुछ लोग सड़क जाम किए थे लेकिन उन लोगों को समझा बूझकर जाम को हटा दिया गया है।।

Join us on:

Leave a Comment