रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
आकाश गौरव नामक व्यक्ति ने पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नागेंद्र राय ने 12 दिसंबर की रात उन्हें फोन कर 3 करोड़ रुपये की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर नागेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए परिवार सहित जान से मारने और पटना छोड़ने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागेंद्र राय, जो रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड के निवासी हैं, के खिलाफ यह मामला बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के करीबी आकाश गौरव ने दर्ज कराया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही आरोपों की सत्यता सामने लाई जाएगी।




