रिपोर्ट- रुपेश कुमार!
औरंगाबाद। माली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर जिला दिव्यांग संघ एवं अन्य संगठनों द्वारा हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग को।लेकर शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च शहर के गांधी मैदान से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची। जहां कैंडलमर्च में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस मामले में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाया। तत्पश्चात कैंडल के साथ दो मिनट का मौन रखकर मृत किशोरी की आत्म की शांति की प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि आखिर एक दलित के साथ हुई निर्दयतापूर्वक कार्रवाई के मामले के बाद भी पुलिस प्रशासन क्यों चुप है।यदि न्याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी के फंदे पर पहुंचने का कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र होगा। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने तहकीकात की तो मामला बीमारी से मौत का सामने आया और इससे संबंधित एक आवेदन मृतका के भाई ने भी माली थानाध्यक्ष को आवेदन देकर यही जानकारी दी थी।लेकिन मृतक किशोरी की भाभी ने इसे बीमारी नहीं बताकर दुष्कर्म के बाद हत्या बताया और दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच प्रक्रियाधीन है।




