संवाददाता :- विकास कुमार!
सदर थाना क्षेत्र के बटराहा रेलवे वॉशिंग फिट के सामने से गुप्त सूचना के आधार पर मध निषेध विभाग एवं उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 72 बोतल 750 ML वाली कुल 54 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक ई रिक्शा को भी अपने कब्जे में लिया है। आज मध निषेध विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई जानकारी।
इस मामले में मध निषेध विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बटराहा रेलवे वॉशिंग फीट के सामने से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ई रिक्शा से 72 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही पांच कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस छापेमारी में मध निषेध विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार, ASI अविनाश कुमार, सिपाही दिलीप कुमार के साथ अन्य उत्पाद विभाग के पुलिस बल शामिल थे।
BYTE :- मध निषेध विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार।




