रिपोर्ट- रुपेश कुमार!
सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिसैनी गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास घर में रह रही अकेली वृद्ध महिला आग सेकने के दौरान आग की चपेट में आ गई। जिस महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान मरहूम मोहम्मद सलीम के 55 वर्ष के पत्नी तोयेबा खातुन उर्फ सुविदा खातुन के रूप में किया गया है। घायल को ग्रामीणों के द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर रवि भूषण की देखरेख में इलाज चल रहा है।
सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि तोयेबा खातुन दोपहर में स्नान करने के बाद ( बोरसी) में आग जलाकर ठंड से बचने के लिए आग सेक रही थी की सुट सलवार में और दुपट्टा में आग लग गई। चिखने चिलाने के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाया।
घर में अकेली रहती है वृद्ध महिला
परिजनों ने बताया कि जख्मी महिला की एक भी संतान नहीं है करीब 5 साल पहले पति मोहम्मद सलीम की प्राकृतिक मौत हो गई है, तब से अकेले ही घर में रह रहे हैं




