मधेपुरा- स्मैक का बड़ा खेप जब्त, दो इंटर स्टेट तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव रंजन ।

मधेपुरा मे 12 लाख की स्मैक खेप बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर 100 ग्राम स्मैक के साथ किया दो तस्कर को गिरफ्तार, गिरफ्तार तस्कर का जुडा है पश्चिम बंगाल से तार।

मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दो ड्रग पैडलरों को स्मैक की खेप के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर के पास से 100 ग्राम स्मैक मादक पदार्थ हुआ बरामद, बरामद स्मैक की क़ीमत आँकी जा रही 12 लाख। वहीं इस मामले मे मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुरुवार सध्या में मधेपुरा टाउन थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को पश्चिम बंगाल से मुरलीगंज के रास्ते मधेपुरा में दो ड्रग पैडलर द्वारा स्मैक की बड़ी खेप लाने की सूचना मिली थी।जिसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मधेपुरा-मुरलीगंज मुख्य सड़क स्थित पुराने बस स्टेण्ड से पूरब गुमटी नदी पुल के निकट पहुँच कर आने जाने वाले चाहनों का चेकिंग प्रारंभ किया गया ।जहाँ चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। स्थिति संदिग्ध होने पर दोनों व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पुल पर ही पकड़ लिया गया। इनकी पहचान मधेपुरा के घैलाढ ओपी क्षेत्र के सबैला, दीघरा, वार्ड संख्या 16 निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र सुमित कुमार एवं मो. मोइन के पुत्र परवेज आलम के रूप में हुई है। वहीं तलाशी लेने के दौरान इनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की बाजार में अनुमानित मूल्य 10-12 लाख रुपये आंकी जा रही है। छापेमारी टीम में टाउन थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार के साथ साथ दरोगा संतोष कुमार सिंह, दरोगा सचिन कुमार, सिपाही सीपुल कुमार, सोमू कुमार, नीरज कुमार, सतीश कुमार सहित टेक्निकल टीम के सदस्य शामिल थे। बाइट : प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा

Join us on:

Leave a Comment