अभिषेक कुमार

गया। शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा स्थित होटल डायमंड पैलेस के प्रोपराइटर नौशाद अहमद को बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर गलत पोस्ट कर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है । टाउन डीएसपी राज कुमार साह ने प्रेस वार्ता कर बताया यह युवक 2-3 साल पहले होटल में काम करता, जिसका गलत हरकत देख कर उसे हटा दिया। कुछ महीने पहले से फेक फेसबुक आईडी बनाया और होटल के बारे में तरह-तरह की गलत चीजें लिखने लगा। युवक फेक फेसबुक अकाउंट से होटल के मालिक के नंबर पर लिखा की होटल डायमंड पैलेस में बीफ बनाया जाता है और कम उम्र की लड़की सप्लाई होती है। साथ ही मेरा फोटो डालकर यह भी लिखा की कोलकाता का सबसे बड़ा राजन है जो तीन शादी किया और 40 लड़कियों को बेच चुका है और इसके घर पर रेड पड़ा है जिसके बाद से फरार है। इस तरह से सोशल मीडिया पर होटल को बदनाम करने लगा। होटल मलिक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। बीती रात युवक कैफी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है एवं वह 3 मोबाइल से फेक आईडी बनाकर मोबाइल यूज कर रहा था,उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।




