अवधेश कुमार / गोपालगंज!
गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी में तैनात चौकीदार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है….घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव की है….मृतक चौकीदार का नाम झमिंद्र राय है, जो बंगरा पंचायत के चौकीदार थें…..अपराधियों ने चेहरे के पास चाकू सेकई बार हमला किया और मौत के घाट उतार दिया है…..
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर चौकीदार की हत्या की गयी है, वहां पास के काली मंदिर खून चढ़ा हुआ मिला है….ऐसे आशंका जताई जा रही है कि चौकीदार की अपराधियों ने हत्या करने के बाद पुलिस को जांच से भटकाने के लिए बलि का रूप दे दिया है…हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है….
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की गहनता से जांच की…एसपी ने कहा कि जहां जहां पर ब्लड सैंपल मिले हैं, वहां पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है…वैज्ञानिक तरीके से जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा की हत्या की वजह क्या है और किन लोगों का हाथ है….
बताया जा रहा है कि चौकीदार बंगरा पंचायत में ड्यूटी में तैनात थे….सोमवार की रात में किसी शादी फंक्शन से अपने पंचायत में लौट रहे थे….रास्ते में अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी….हत्या के बाद शव को बांध के किनारे फेंक दिया…
BYTE : अवधेश दीक्षित, एसपी, गोपालगंज




