अनमोल कुमार

पटना। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाने में प्यार में पागल एक प्रेमिका द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ। बताते हैं कि बिहटा
की रहने वाली मुस्कान और और सूरज में 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार सूरज शादीशुदा है और उसको एक बच्चा भी है। लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा होता है ।मुस्कान के साथ भी वही हुआ। यह जानते हुए भी की उसका प्रेमी सूरज शादीशुदा है मुस्कान ने उससे शादी करने की जिद ठान ली।
परिजनों के लाख समझाने पर भी वह नहीं मानी और अंततः यह मामला फुलवारीशरीफ थाने जा पहुंचा। थाने में लड़का लड़की दोनों को लाया गया। लड़की यानी मुस्कान वहां काफी देर तक हल्ला हंगामे और शोरगुल करती रही। कभी अपने परिजनों को गाली देती तो कभी अपने प्रेमी को पास बुलाती। फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुस्कान को समझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। क्योंकि मामला बिहटा थाने का है। दोनों बिहटा के रहने वाले हैं इसलिए बिहटा पुलिस को खबर कर दिया गया है। लड़की को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है जबकि लड़के को कंकड़बाग स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।




