पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा नाबालिक समेत दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क!


बेगूसराय – हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार,वही दोनों अपराधी के पास से धारदार हथियार और मोबाइल चाकू,सहित लूटी हुई 12 हजार रकम भी बरामद की गई है। आपको बताते चले की 26 नवंबर को बलिया थाना क्षेत्र के भोला पेट्रोल पंप पर धारदार हथियार के बल पर दो बदमाश ने सुबह 3 बजे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जब लूटपाट का विरोध पेट्रोल पंप कर्मी के द्वारा किया गया तो अपराधियों के द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी की जमकर पिटाई कर दी गई थी। हालांकि लूटपाट की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम बनाया। डीएसपी नेहा कुमारी की नेतृत्व में लगातार छापेमारी की गई छापेमारी करने के दौरान बलिया थाना क्षेत्र के बाला चक से दोनों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक नाबालिग बताया जा रहा है!

बाईट- मनीष, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment