रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही वही कार्यालय के बाहर वीरचंद पटेल पथ पर ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की…कई बीजेपी विधायकों की गाड़ी भी नो पार्किंग में लगी थी जिसके कारण जाम लग गया….जाम की सूचना मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे और कई गाड़ियों को उठा कर के ले गए तो नो पार्किंग में लगी गाड़ियों का चलान किया। यातायात प्रभारी अभिनव कुमार ने कहा चाहे किसी की गाड़ी हो नो पार्किंग में है तो उस पर कार्रवाई होगी, चलान होगा….हमे वरीय अधिकारी से सूचना मिला कि जाम लगा है तो हम मौके पर पहुंचे है और जाम क्लियर कराया है।
बाइट: अभिनव कुमार, यातायात प्रभारी




