ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। पावापुरी मोड के पास दंपति की मौत ट्रंकलोरी की चपेट में आने से हो गयी।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर के सुजीत कुमार कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत थे।वह अपनी स्कूटी से पावापुरी मोड किसी काम से पत्नी के साथ आये हुए थे। तभी पावापुरी इलाके में इंडियन गैस की टैंकलोरी की चपेट में आने से दोनो की दर्दनाक मौत मौके पर हो गयी।बताया जाता कि दोनों पूजा पाठ को लेकर घोसरावा गांव स्थित मां मंशा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करने आये थे और वह पूजा करके वापस नवादा की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही ट्रंकलोरी ने स्कूटी सवार दम्पति को ठोकर मार दी जिससे दोनो की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल बिहारशरीफ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के बाद चालक गैस ट्रंकलोरी छोड़कर भागने में सफल रहा।




