भारतीय महिला हॉकी टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई :डॉ दिलीप जायसवाल

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

डॉ. जायसवाल ने अपने संदेश में कहा,
“हमारी महिला हॉकी टीम ने न केवल अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह विजय महिला शक्ति और उनकी मेहनत की प्रेरणादायक मिसाल है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशभर की युवा महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।”

इस अद्वितीय उपलब्धि पर उन्होंने पूरी टीम, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी और कहा कि इस जीत से भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें