पुष्पा 2 के प्रमोशन को लेकर पटना पहुँचे अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना, फैंस बेकाबू, लाठी चार्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना में पुष्पा 2 ट्रेलर लॉन्च: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज!
पटना में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने के लिए करीब एक लाख लोग जुट गए।

इस भारी भीड़ में कई बार हालात बेकाबू हो गए, जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में कई लोग चोटिल हो गए। कार्यक्रम स्थल पर लगी 40 मीटर ऊंची होर्डिंग्स पर भी फैंस चढ़ते नजर आए। सुपरस्टार के पहुंचते ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल किया, जिससे माहौल और भी उत्साहित हो गया। दोनों कलाकार फिलहाल ताज होटल में ठहरे हैं।

गांधी मैदान में अभी भी कार्यक्रम जारी है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुष्पा 2 के प्रमोशन ने न केवल पटना बल्कि पूरे राज्य में हलचल मचा दी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें