दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध डॉक्टर को दिया मेडल!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी जमुहार बिहार के तिसरे दीक्षांत समारोह में भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवम् बिहार के राजपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी के हाथो डॉ रजनी कौशभ को स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग के परीक्षा में सबसे ज़्यादा नंबर लाकर उत्तीर्ण होने के लिए स्वर्ण पदक मिला !
यह विहघम समारोह जमुहार में स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एवम् बिहार के राज्यपाल के अलावे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एवम् बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल , बिहार के शिक्षा मंत्री माननीय श्री सुनील कुमार जी , गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गोपाल नारायण सिंह जी एवम् अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर , यूनिवर्सिटी के टॉपर छात्र एवम् छत्राओ को स्वर्ण पदक देकर एवम् अन्य उतीर्ण्य छात्र एवम् छात्रो को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आसीर्वाद दिया !

डॉ नागेंद्र प्रसाद शर्मा की बेटी एवम् डॉ कुमार गौतम की पत्नी डॉ रजनी कौषभ , एक प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ सल्य चिकित्सक हैं जो भोजपुर ज़िला के आरा सहर में जज कोठी स्तिथ अपने क्लीनिक सृजन हेल्थकेयर में मरीजो का सेवा करती है

Join us on:

Leave a Comment