रिपोर्ट: अविनाश कुमार

सीतामढ़ी जिले में इन दिनों अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गाँव स्थित तालाब किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोगों का हुजूम लाश को देखने पहुंच गया है। बताते चलें कि गौरा मठ और पावर सबडिविजन से पचास गज की दूरी पर वह तालाब है ,जिसके किनारे लाश मिली है। लाश को देखने से ऐसा लगता है कि तेज़ धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई है। मृतक युवक के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। घटना घटनास्थल पर चाकू, बेल्ट,चश्मा ,एवं बाइक का स्प्रिंग सहित कुछ और भी सामान मिले हैं। इधर स्थानीय थाना पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच जाँच में जुट गई है। वही शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




