बाढ़ – ट्रक और ई रिक्शा में भीषण टक्कर, एक की मौत आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-अनियंत्रित ट्रक और ई-रिक्शा में हुई टक्कर, ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत, कई सवार घायल।

एंकर – बाढ़ थाना अंतर्गत अचुआरा गांव के पास एनएच-31 पर अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा में तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष समेत 6 लोग सवार थे, सभी जख़्मीयों को अस्पताल भेजा गया है,बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा बाढ़ से अथमलगोला की ओर जा रहा था और सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। ई-रिक्शा में सवार यात्री चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वही अनियंत्रित ट्रक मौके से फरार हो गई। पास में खेल रहे एक बच्चे की भी घायल होने की सूचना है, मृतक चालक की पहचान अनिल साव (52) हुई है जो सालिमपुर थाना अंतर्गत डोमा गांव निवासी के रूप में हुई है ।
बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
बाढ़ थाना के पीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा बाढ़ से अथमलगोला की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टक्कर हो गई और ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। जिससे ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज़ दिया गया है!

बाइट – पीएसआई राजेश कुमार, बाढ़ थाना

Join us on:

Leave a Comment