एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप उद्घाटन में दोनों डिप्टी सीएम के शामिल नहीं होने पर राजद ने उठाया सवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप उद्घाटन में दोनों डिप्टी सीएम और खेल मंत्री की गैरमौजूदगी पर विपक्ष का हमला


राजगीर के राज्य खेल अकादमी में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, लेकिन इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री की गैरहाजिरी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। विपक्ष ने इसे लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला है, आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने सीधा निशाना साधा है।
राजगीर के राज्य खेल अकादमी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया, मगर समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री की अनुपस्थिति पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति सिंह यादव ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि जिस दल के पास खेल मंत्रालय है, उनके मंत्री इस महत्वपूर्ण अवसर पर नदारद क्यों हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है कि वे सत्ता अपने हाथ में लें, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री कहीं “बिल में घुसे हुए” हैं।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दोनों उपमुख्यमंत्री को “राजनीतिक लात मारने” का काम किया है। विपक्ष का कहना है कि एनडीए के भीतर चल रहे असंतोष और दबाव की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है, और सरकार का नेतृत्व अस्थिर नजर आ रहा है।

Join us on:

Leave a Comment