संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा -सड़क दुर्घटना में विकलांग महिला की हुई दर्दनाक मौत। अस्पताल मे लगे शिविर में विकलांग का फॉर्म भरने गई थी विकलांग महिला। पुलिस शव को देर रात पोस्टमार्टम को भेजा।
एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां सोनवर्षा राज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में लगे विकलांग के शिविर में फॉर्म भरने गई महिला का अस्पताल के गेट पर ही सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक विकलांग महिला को शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर देर रात करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक विकलांग महिला की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र राम की पत्नी दयावती देवी के रूप में हुई है। जो की सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बेहटा मोहनपुर गांव वार्ड 13 की रहने वाली बताई जा रही है।
आपको बता दे मृतक विकलांग महिला सोनवर्षा राज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग का सिविल लगा था उसी शिविर में फॉर्म भरने आई थी और प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उस विकलांग महिला को ठोकर मारकर फरार हो गया। ठोकर लगने से विकलांग महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
BYTE :- मृतक विकलांग महिला का भतीजा अंश कुमार।
BYTE :- मृतक विकलांग महिला का परिजन अमरेश कुमार।




