जमुई – पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार CRPF जवान की पटना ले जाने के दौरान मौत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

-जमुई लखिसराय मुख्य मार्ग पर सोनाय- मड़वा के पास सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीआरपीएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रात 10 बजे रास्ते में ही मौत हो गई।उंसके बाद देर रात वापस मृतक जवान के शव को सदर अस्पताल लाया गया।मृतक सीआरपीएफ जवान की पहचान लखीसराय जिले के रामपुर गांव निवासी मणिलाल राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जवान सीआरपीएफ 215 बटालियन मलयपुर में पदस्थापित था। जमुई के मोहल्ला में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।किसी काम से वे लखिसराय गए थे और वापस बाइक पर सवार होकर जमुई आ रहे थे। जैसे ही बाइक सोनाय मड़वा के पास पहुंची इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे सीआरपीएफ जवान का पैर बुरी तरह कुचला गया और पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया।।।।परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा

वाइट -मृतक के बहनोई

Join us on:

Leave a Comment