धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। बाढ़ के स्थायी निदान , बाढ़ पीड़ितों के बीच समुचित बाढ़ राहत एंव फसल क्षति मुआवजा देने सहित अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल दरभंगा की और से आज पांच सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना समाहरणालय धरना स्थल पर दिया गया।जिसमे राष्ट्रीय जनता दल के साथ सहयोगी दल के सदस्य भी शामिल हुए।सभी ने अपनी मांगों को लेकर जम कर नारेबाजी की।
वहीं अपनी मांगों को रखते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि जल संसाधन विभाग नदियों पर बेतहासा बांध का निर्माण कर सम्पूर्ण बिहार को तबाही के गर्त में धकेल रहा है।बिहार में 94लाख हेक्टेयर भूमि में से 73 लाख हेक्टेयर भूमि बाढ़ के कारण जल से भरा है।




